नक्सलियों ने माकपा नेता की हत्या की
कोलकाता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में रविवार तड़के नक्सलियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रानीबांध पुलिस थाना क्षेत्र में परमेश्वर मुरमू का शव उनके घर के पास पाया गया।
मुरमू, जमगोरिया में माकपा की स्थानीय समिति के सदस्य थे। शनिवार रात कुछ हथियारबंद नक्सलियों ने उनके घर से उनका अपहरण कर लिया था।
राज्य के तीन पश्चिमी जिलों बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिमी मिदनापुर में नक्सलियों का काफी प्रभाव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications