उत्तर प्रदेश में बच्ची की बलि
पुलिस के अनुसार घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के हैजरपुर गांव की है, जहां दो व्यक्तियों पर आरोप है कि उन्होंने शनिवार को पड़ोस में ही रहने वाले बबलू सैनी की बच्ची की गला रेतकर बलि दे दी।
चांदपुर थाना प्रभारी आर.के.गौतम ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शव के गले में लाल रंग का कपड़ा बंधा था और आस-पास पूजा की सामग्री पड़ी थी। गौतम ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने तांत्रिक सिद्धि के लिए बच्ची की बलि दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications