पंजाब में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर, 2 पुलिसकर्मी शहीद
पंजाब पुलिस के अनुसार भामियाल सेक्टर में पुलिस गश्त के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि एक घायल हो गया।
मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है। यह मुठभेड़ नौराट जयमल सिंह इलाके के भामियाल सेक्टर में हुई। यह इलाका जम्मू एवं कश्मीर सीमा के बेहद करीब है।
उल्लेखनीय है कि भामियाल सेक्टर में 19 अप्रैल को पाकिस्तान की ओर से रॉकेट दागे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications