अगवा ईंट भट्ठा मालिकों का सुराग नहीं
जिले के पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना ने रविवार को आईएएनएस से बताया कि शनिवार शाम रघुवीर, भरत और दामोदर अपने साथियों के साथ भट्ठे पर थे। उसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने सात लोगों को अगवा कर लिया। बाद में उन्होंने चार लोगों को नदी किनारे छोड़ दिया था।
सक्सेना के मुताबिक अपहरण किस गिरोह ने किया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। अभी तक फिरौती को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications