विश्व बैंक में गरीबों के लिए अधिक स्थान चाहता है भारत
आर्थिक मामलों के सचिव अशोक चावला ने समूह की विकास समिति में कहा, "व्यापक शासन और क्षमता के साथ ही समूह को उद्देश्य व दिशा की एक नई भावना प्रदान कर हम इस समूह के संस्थापकों के सपने को साकार कर सकते हैं।"
आईएमएफ और विश्व बैंक की नियमित वसंत ऋतु की बैठक के हिस्से के रूप में आयोजित इस समिति की बैठक में चावला ने कहा, "समिति मे होने वाली चर्चा यह सुनिश्चित कराएगी कि विश्व बैंक समूह वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन और विकास को गति प्रदान करने में लगातार अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।"
चावला ने कहा कि विकासशील और संक्रमणकालीन देशों (डीटीसी) में गरीबी उन्मूलन के लिए बैंक ने पूरा प्रयास किया है। चावला ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की बदलती दिशा और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के बढ़ते महत्व को विश्व बैंक की शासन संरचना में प्रतिबिंबित किए जाने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications