दिल्ली में पारा लुढ़कने के आसार
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। तापमान में गिरावट आने के अनुमानों के बीच दिल्ली के बाशिंदों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन इस सप्ताह गर्मी से मामूली राहत मिलने के आसार हैं। आसमान साफ रहेगा। बारिश की भी कोई संभावना नहीं है लेकिन अगले एक-दो दिनों के भीतर तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है।
राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications