उत्तर प्रदेश में पारा 44 पार
पिछले 24 घटों के दौरान झांसी का 42.9, गोरखपुर 41.3, इलाहाबाद 41.8 कानपुर 41, आगरा 41.8 और लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने रविवार को संवाददाताओं बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्मी से राहत की संभावना नहीं के बराबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications