मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, 2 पुलिसकर्मी शहीद (लीड-1)

राज्य सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सहायता राशि मुहैया कराने की घोषणा की है।

पंजाब पुलिस के अनुसार भामियाल सेक्टर में पुलिस गश्ती के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

उप पुलिस अधीक्षक करन सिंह ने आईएनएस को बताया, "अभी तक आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में छानबीन जारी है। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी यहां सुबह से मौजूद हैं और इसकी जांच कर रहे हैं।"

यह मुठभेड़ नौराट जयमल सिंह इलाके के भामियाल सेक्टर में हुई। यह इलाका जम्मू एवं कश्मीर सीमा के बेहद करीब है।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शहीद हेड कांस्टेबल नरिंदर सिंह और कांस्टेबल सुरिंदर सिंह के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

एक बयान में शहीदों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार से एक-एक व्यक्ति को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि भामियाल सेक्टर में 19 अप्रैल को पाकिस्तान की ओर से रॉकेट दागे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+