आईपीएल सदी का सबसे बड़ा घोटाला : बलबीर पुंज
पुंज ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "इस तरह की स्थितियां आपातकाल के काले दिनों की याद ताजा करती हैं। मैं वरिष्ठ नेताओं और राजनेताओं के फोन टैप किए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।" पुंज चण्डीगढ़ मामलों के भाजपा के प्रभारी भी हैं।
पुंज ने कहा, "यह पूरी तरह से अक्षम्य है और इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार हैं। इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। हम मांग करते हैं कि सरकार इस मुद्दे पर तत्काल अपनी स्थिति स्पष्ट करे।"
आईपीएल विवाद के बारे में चर्चा करते हुए पुंज ने कहा, "आईपीएल 21वीं सदी का सबसे बड़ा घोटाला है। यह हवाला के जरिए देश में पैसा लाने का एक माध्यम बन गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications