मुंबई में कारखाने में आग लगी
अग्निशमन दल के अधिकारियों ने बताया कि रिया रोड पर देवीदयाल परिसर में स्थित चमड़े के कारखाने में रविवार शाम सात बजे आग लगने की जानकारी मिली।
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर 18 दमकल वाहन और पानी के आठ टैंकर रवाना किए गए। आग बुझाने के लिए प्रयास जारी हैं।
अधिकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications