इटली में बेरोजगारी की दर 11 फीसदी के करीब
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार मंदी की वजह से लोग बड़ी संख्या में बेरोजगार हो रहे हैं। आर्थिक शोध संस्थान 'प्रोमेटिया' का कहना है कि आर्थिक मंदी से उबरने में अभी वक्त लगेगा।
इटली में वर्ष 2009 में 380,000 लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी 'इस्टेट' के अनुसार वर्ष 2007 में बेरोजगारी की दर जहां 7.1 फीसीद थी वहीं 2008 में यह बढ़कर 8.6 फीसदी हो गई थी।
इस्टेट के अनुसार इस वर्ष फरवरी में बेरोजगारी दर 8.5 फीसदी रिकार्ड की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications