पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी (राउंडअप)

उधर, पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल सहित पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 24 घंटों में बारिश हुई है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी वर्षा हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा तीन अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में तापमान 35, 35.9 और 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में अगले 48 घंटों में छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, हालांकि दिल्ली के बाशिंदों को गर्मी से मामूली राहत मिल रही है।

मौसम विज्ञान के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से दो डिग्री अधिक है। हमारा अनुमान है कि सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।"

मौसम विभाग ने कहा, "पिछले हफ्ते तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। तुलनात्मक तौर इस सप्ताह गर्मी कम रही। आसमान साफ रहेगा और अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।"

उधर, उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घटों के दौरान झांसी का अधिकतम तापमान 42.9, गोरखपुर 41.3, इलाहाबाद 41.8 कानपुर 41 और आगरा 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की संभावना नहीं के बराबर है।

मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।

भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। विभाग का कहना है कि यह हाल आने वाले कई दिनों तक रहेगा। प्रदेश में आने वाले दिनों में लू का असर कुछ कम होगा लेकिन लोगों को तपिश से निजात नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी आ सकती है और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। शनिवार को चण्डीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों के दौरान तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश का अनुमान है।

हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों, सिक्किम, केरल और तटीय कर्नाटक में छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि झारखण्ड, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और अंडमान एवं नीकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक के दूरवर्ती हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान पहले छिटपुट बारिश तथा बाद में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+