आईआईटी दिल्ली में अब 850 छात्रों को मिलेगा प्रवेश
आईआईटी-दिल्ली के निदेशक सुरेंद्र प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, "हम इस बार 27 फीसदी और छात्रों को प्रवेश दे रहे हैं। इसी के साथ सरकारी कानून के मुताबिक 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लागू करने के लिए कुल सीटों की संख्या में 54 फीसदी की वृद्धि पूरी हो जाएगी।"
आईआईटी-दिल्ली के आधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार पिछले तीन सालों में ओबीसी कोटे को भरने के लिए 300 से अधिक छात्रों को प्रवेश दिया गया है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने देशभर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थाओं में ओबीसी आरक्षण को लागू करने के आदेश जारी किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications