पाकिस्तानी युद्धाभ्यास का दूसरा चरण शुरू
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि पंजाब प्रांत के सियालकोट के पास आयोजित यह युद्धाभ्यास तीन मई तक चलेगा। पाकिस्तानी सेना और वायुसेना के लगभग 20,000 जवान इस युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।
युद्धाभ्यास के दौरान सेना अपने नए हथियारों को आजमाएगी। युद्धाभ्यास के दौरान ड्रोन को मार गिराने की तकनीक का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications