भारत का दक्षेस शिखर सम्मेलन में भविष्यमूलक घोषणा का आह्वान
विदेश सचिव निरुपमा राव ने दक्षेस की स्थाई समिति की बैठक में कहा, "दक्षेस में सहयोग का कोई भी क्षेत्र सीधे तौर पर क्षेत्र के लोगों के जीवन और आजीविका से जुड़ा हुआ है। हमारे नेताओं ने दक्षेस का मुख्य ध्यान विकास पर करने का सही फैसला किया।"
उन्होंने कहा कि 25 वर्षो के दौरान क्षेत्र के लोगों की आर्थिक और विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दक्षेस ने संतोषजनक ढंग से काम किया है।
राव ने जोर दिया कि पिछले 25 वर्षो के अनुभव से सबक लेने और भविष्य में दक्षेस की उपलब्धियों को बढ़ाने के लिए योजना बनाने का यह एक अवसर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications