बम की अफवाह, खाली कराए गए 3 शॉपिंग मॉल
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "रविवार दोपहर को एक समाचार चैनल को धमकी भरा फैक्स मिला था जिसमें साकेत इलाके के तीन शापिंग मॉल में बम होने की सूचना दी गई थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने तीनों शॉपिंग मॉलों को खाली करा लिया।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया, और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। पार्किंग क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और तलाशी अभियान समाप्त होने तक सैंकड़ों लोग बाहर खड़े रहे। रविवार का दिन होने के कारण शॉपिंग मॉल में काफी भीड़ लगी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications