अमेरिका में तूफान से 10 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तूफान की रफ्तार 240 किलोमीटर प्रतिघंटा रिकार्ड किया गया। तूफान का दायरा 1.2 किलोमीटर था। इसकी चपेट में सबसे पहले ल्यूसियाना आया। इसके बाद मिसिसिपी, याजू सिटी और मिसिसिपी नदी के डेल्टाई क्षेत्र प्रभाव में आ गए।
मिसिसिपी के गवर्नर हेली बारबॉर ने कहा, "तूफान से मिसिसिपी में भारी नुकसान हुआ है। "
उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया, "सतह पर तूफान की गति 240 किलोमीटर प्रति घंटे थी।"
राष्ट्रीय मौसम विभाग ने कहा कि वर्जीनिया, उत्तरी कैरोलीना, जार्जिया और फ्लोरिडा में भी तूफान की आश्ांका है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 'खतरनाक स्थिति' अभी भी बनी हुई है, इसलिए सभी सावधानी बरतें। तूफान में दर्जनों लोग जख्मी हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
