सद्दाम हुसैन का प्रमुख सहयोगी गिरफ्तार

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सद्दाम के शासन काल में इराककी सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक अल-दौरी सर्वाधिक वांछित आतंकवादी सरगना बन गया था और उस पर एक करोड़ डॉलर कर इनाम था। इससे पहले उसके मारे जाने या पकड़े जाने की खबरें झूठी सिद्ध हुईं थीं।

समाचार पत्र अल-शहाब अल-जादिद ने रविवार को कहा कि दियाला प्रांत की राजधानी से करीब 75 किलोमीटर दूर हमरिन पहाड़ियों पर अलकायदा के खिलाफ हुए संयुक्त अभियान में वायुसेना ने भी सहयोग दिया।

अखबार ने कहा कि अल-दौरी मेसोपोटामिया में अलकायदा के मुख्यालय के समीप एक गुफा में छिपा था।

अखबार ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा कि अभियान में मेसोपोटामिया स्थित अलकायदा के मुख्यालय को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया। यहां से इराक के चार प्रांतों दियाला, किर्कुक, सलाह अल-दीन और बगदाद पर हमले किए जाते थे।

अलकायदा के मुख्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज और मानचित्र बरामद हुए हैं, इनसे अलकायदा के अन्य ठिकानों और पड़ोसी अरब देशों से उनको मिलने वाले समर्थन का विस्तृत ब्योरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+