मेट्रो की सफाई का सबसे ऊंचा संयंत्र
निर्माणाधीन केंद्रीय सचिवालय-गुड़गांव मेट्रो कॉरिडोर पर सुल्तानपुर डिपो में यह संयंत्र जमीन से 6.7 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि इतनी ऊंचाई पर स्थित कोई दूसरा ऐसा संयंत्र एशिया में नहीं है।
ट्रेनों की सफाई के बाद बचा हुआ पानी संयंत्र में वापस चला जाएगा। इस संयंत्र में ट्रेन की आठ बोगियों की सफाई करने में मात्र पांच मिनट का वक्त लगेगा।
इस संयंत्र में चार कोच वाली 28 ट्रेनों की सफाई एक साथ की जा सकेगी। इसके अलावा यहां ट्रेनों के निरीक्षण की भी व्यवस्था है। साथ विद्युत जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बिजली उप-केंद्र भी है।
दयाल ने बताया कि संयंत्र के निर्माण में कुल 45 करोड़ रुपये लागत आई। इसका निर्माण कार्य जुलाई 2008 में शुरू हुआ था और अब यह सेवाएं देने के लिए तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications