बांग्लादेश ने इस्लामी-वामपंथी उग्रवादी संगठनों का संपर्क तोड़ा

अर्धसैनिक बल रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और वामपंथी गोनो बाहिनी के बीच संपर्क का साक्ष्य मिला है।

अधिकारियों के अनुसार अनुसार वे दोनों प्रतिबंधित संगठन आपस में हाथ मिलाना चाहते हैं।

वामपंथी उग्रवादी समूह बांग्लादेश में ब्रिटिश शासन काल से ही सक्रिय है जबकि सोवियत संघ के खिलाफ अफगानिस्तान में युद्ध में हिस्सा लेकर वापस लौटे कट्टरपंथियों ने इस्लामी आतंकवादी संगठन का गठन किया।

बांग्लादेश में जेएमबी और हरकत-उल-जिहाद इस्लामी (हूजी) सहित कई संगठनों पर प्रतिबंध हैं।

जेएमबी मुख्य रूप से हमलों में बम और ग्रेनेडों का उपयोग करता है और इनको हासिल करने के लिए उसने गोनो बाहिनी से संपर्क किया था।

आरएबी को सूचना मिली थी कि जेएमबी की गवर्निग काउंसिल का सदस्य सोहेल महफूज गोनो बाहिनी के नेता अशरफुल इस्लाम और मंदार से कई बार हथियारों की मांग कर चुका है। मंदार को आरएबी ने सात अप्रैल को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+