गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर 4 को जेल
डिंडौरी (मध्य प्रदेश), 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य के डिंडौरी जिले में गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में चार कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी बी. चंद्रशेखर के आदेश पर की गई।
सूत्रों के अनुसार शाहपुरा स्थित गेहूं खरीद केंद्र मेंखरीदारी में अनियमितता के आरोप में सहकारी समिति के प्रबंधक गंगा चरण, लिपिकीय सहायक माधव प्रसाद झारिया व मूलचंद्र तिवारी और कृषि उपज मंडी लिपिक बोधन राजपूत को जिलाधिकारी के आदेश पर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने शनिवार को गेहूं उपार्जन केंद्र, सहकारी समिति और कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया था। यहां गड़बड़ी पाने के बाद उन्होंने चारों कर्मचारियों की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications