अफगानिस्तान में आत्मघाती विस्फोट से 4 मरे
काबुल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी जाबुल प्रांत में रविवार को आत्मघाती बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और सात जख्मी हो गए।
शाह जोय जिले में आत्मघाती हमलावर ने एक निजी सुरक्षा कंपनी के काफिले को निशाना बनाया।
जाबुल प्रांत के गर्वनर मोहम्मद जान रसूलयार ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से फोन पर कहा कि शरीर पर विस्फोटक बांधे एक आत्मघाती हमलावर ने बीच बाजार विस्फोट कर दिया जिससे वह खुद, एक निजी सुरक्षा गार्ड और दो अन्य लोग मारे गए।
इस हमले में सात लोग जख्मी भी हुए हैं। अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications