पाकिस्तान में 8 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओराकजई इलाके में सेना तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है।
ओराकजई जिले के अधिकारी खाइस्ता अकबर ने कहा कि लोअर ओराकजई इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों पर धावा बोल दिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया था।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान की सीमा से सटे कबायली इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ गत कई महीने से अभियान चला रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कार्रवाई में अब तक 400 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications