चण्डीगढ़ के एक परिसर में आग लगी
अग्निशमन विभाग के अनुसार सेक्टर-26 के मध्य मार्ग पर स्थित 'बारबेक नेशन' रेस्तरां में आग लगी। सबसे पहले एक कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों ने लपटों को देखा और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी पी. के. शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, "हमारे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और अन्य शोरूम्स तक फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के लिए आठ दमकल लगाए गए।"
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन शुरुआती जांच से लगता है कि यह दुर्घटना शार्ट सर्किट की वजह से हुई।
आग लगने से रेस्तरां को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications