क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
गणित को लेकर लापरवाह थे राजकुमार चार्ल्स
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक चार्ल्स के स्कूल गार्डन्सटाउम से मिली पुस्तिका में लिखा है कि 'उन्हें दशमलव बिंदु को उचित स्थान पर लगाने को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।'
स्कूल के एक दराज से मिली इस पुस्तिका में यह भी लिखा है कि चार्ल्स बीजगणित और त्रिकोणमिति की पढ़ाई में भी अच्छे नहीं थे।
मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय 16 वर्षीय चार्ल्स 1965 में गणित के ओ-स्तर की परीक्षा में पहले प्रयास में असफल रहे थे।
चार्ल्स को आगे की पढ़ाई के लिए अंग्रेजी साहित्य, अंग्रेजी भाषा, लैटिन, फ्रेंच और इतिहास जैसे विषय मिले थे। बाद में एक और प्रयास के बाद गणित चार्ल्स के विषयों की सूची में शामिल हो सका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें