पुलिस मुठभेड़ में मारा गया खूंखार अपराधी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नेपाल सीमा पर पुलिस ने लगभग 40 आपराधिक मामलों में वांछित एक अपराधी को मार गिराया। जिले के पनियावां रेलवे पुल के पास शुक्रवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में बिहार और उत्तर प्रदेश का वांछित आपराधी राम अवध यादव (45) मारा गया।

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमें सूचना मिली कि यादव अपने गिरोह के साथ यहां किसी व्यवसायी की हत्या करने आया है। पनियावां पुल के पास पुलिस दल ने जब उसे घेरा तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच एक घंटे तक गोलीबारी चली, जिसमें यादव मारा गया।

कुमार ने बताया कि यादव के करीब 12 साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटनास्थल से दो राइफलें, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। यादव के खिलाफ कुशीनगर में हत्या, लूट और अपहरण के 20 मामलों के अलावा बिहार के विभिन्न जिलों में भी करीब 20 मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि बिहार के कई बड़े माफियाओं के लिए वह काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+