फोर्ब्स की सूची में शामिल भारत की 56 कंपनियां

Reliance Industries
भारत और चीन एक बार फिर फोर्ब्स के पन्नों पर दिखाई दे रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने ग्लोबल 2010 की सूची में जोरदार उपस्थिति दर्ज करायी है। फो्र्ब्स अमेरिका की प्रतिष्ठित बिजनेस मैगजीन है। फोर्ब्स ने टॉप 2000 कंपनियों की एक वैश्विक सूची तैयार की है। यह सूची विश्व की सबसे पॉवरफुल कंपनियों के बारे में बताती है। इस सूची में भारत की 56 कंपनियां शामिल हैं। फोर्ब्स हर साल इस तरह के सर्वे कराता रहता है।

पडो़सी देश चीन की स्थिति हमसे अधिक मजबूत है। चीन की 113 कंपनियां इस सूची में शामिल हैं। अमेरिका की सर्वाधिक कंपनियां इस सूची में मौजूद हैं। अमेरिका की 515 कंपनियों को इस सूची में जगह मिली है। इस लिहाज से विश्व में अमेरिका की सबसे अधिक मजबूत हैं। जापान की 215 कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं। इस सूची में 62 देशों की कंपनियां शामिल की गयी हैं।

भारत की रिलायंस इंडस्ट्री, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रुप, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, एनटीपीसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सेल और लार्सन एंड टोब्रो भारत की ओर से शामिल 56 कंपनियों में टॉप टेन पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+