मलेरिया से निपटने के लिए धन की जरूरत : डब्ल्यूएचओ
25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस से पूर्व दक्षिण-पूर्व एशिया डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक सेमली पलियनबैंगचेंग ने एक बयान में बताया, "कई देशों में मलेरिया से होने वाली मौतों को कम करने के लिए और अधिक धन की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में मलेरिया से निपटने के लिए अच्छा काम किया गया है और इसकी वजह से बीमारी से निपटने में बेहतर मदद मिल रही है।"
बयान में कहा गया कि श्रीलंका और दक्षिण कोरिया ने एक तरह से मलेरिया को खत्म ही कर दिया है। भूटान ने भी इस क्षेत्र में बेहतर प्रगति की है।
उधर, बांग्लादेश, थाईलैंड और म्यांमार में मलेरिया से मरने वालों की तादाद में कमी आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications