मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करेगा ईरान
तेहरान, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने कहा है कि रूस की 'एस-300' की तरह उसकी भी एक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की योजना है।
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने बुधवार को कहा, "हमें एस-300 विकसित करने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन हम इसी तरह की प्रणाली बनाने की योजना पर काम करेंगे।"
वहीदी ने कहा कि ईरान ने पहले ही मध्यम स्तर की एक वायु रक्षा प्रणाली विकसित कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के सभी उपकरण यहीं विकसित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications