उड़ानों पर रोक से खेल आयोजन प्रभावित

लंदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद यूरोप के बड़े हिस्से में हवाई यातायात प्रभावित होने का असर खेल जगत पर भी पड़ा है।

दरअसल खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों के दुनिया भर के हवाई अड्डों पर फंस जाने के चलते कई खेल प्रतिस्पर्धाएं प्रभावित हुईं।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार अगले सप्ताह के आखिर में जापान में मोटोजीपी दौड़ आयोजित होने वाली थी लेकिन चालकों, टीमों और मोटरसाइकिलों के समय पर पहुंचने की गारंटी न होने की वजह से आयोजकों ने प्रतियोगिता स्थगित दी है।

इससे पहले शुक्रवार को यूरोपीय जिमनास्टिक फेडरेशन ने बर्मिघम में होने वाली यूरोपीय जिमनास्टिक चैंपियनशिप स्थगित कर दी थी।

यूरोप में फुटबाल नियंत्रक संस्था यूईएफए ने रविवार को कहा था कि मंगलवार और बुधवार को चैंपियंस लीग सेमीफाइनल मैच तय कार्यक्रम के हिसाब से नहीं हो पाएंगे।

फ्रांस में मंगलवार को होने वाले विश्व लीग में जर्मनी का वाटर पोलो मैच भी स्थगित हो चुका है।

उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते सबसे ज्यादा असर हैंडबाल के मैचों पर पड़ा। कई यूरोपीय कप स्पर्धाओं को स्थगित कर दिया गया।

उधर, ब्रिटेन में उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को मंगलवार रात हटा लिया गया। इससे पहले लगातार पांच दिन तक ब्रिटेन में हवाई यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।

परिवहन मंत्री एंड्रियु एडोनिस ने कहा कि यह निर्णय नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) से विचार-विमर्श के बाद लिया गया। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विस्फोट के चलते उड़ने वाली राख से उड़ानों के खतरे की दोबारा समीक्षा की गई।

सीएए ने कहा कि राख की वजह से विमानों को संभावित खतरे को लेकर विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+