हिमाचल देगा यूपी को अतिरिक्त बिजली
लखनऊ। कानपुर, आगरा और गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई औद्योगिक शहरों में तमाम उद्योग बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में राज्य को 300 मेगावॉट की अतिरिक्त बिजली से कुछ राहत जरूर पहुंचेगी।
बिजली की भारी किल्लत से जूझ रहे उत्तर प्रदेश को मई-जून में 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी। यह बिजली उसे हिमाचल प्रदेश की ओर से मिलेगी।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के निदेशक (वितरण) जवाहर लाल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि मई-जून में हिमाचल प्रदेश ने 300 मेगावाट बिजली देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी खपत से ज्यादा बिजली का उत्पादन करता है।
यूपीपीसीएल सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश को यह बिजली करीब साढ़े छह रुपये प्रति यूनिट की दर पर मिलेगी। उत्पादन और खपत में भारी अंतर होने से राज्य में बिजली की भारी कटौती हो रही है। प्रदेश में बिजली की मांग करीब 9,000 मेगावाट है, जबकि उपलब्धता 6,500 मेगावाट ही है।













Click it and Unblock the Notifications