पूर्वोत्तर में फैला एमवे इंडिया का कारोबार

अगरतला। अपने उत्पादों को उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचाने वाली कंपनी एमवे इंडिया को आशा है कि 2012 तक उसका कारोबार 20 अरब रुपये का हो जाएगा। कंपनी को इस साल कारोबार के 17 अरब रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत में यह कंपनी सात श्रेणियों में करीब 115 वस्तुओं का निर्माण करती है। पूर्वोत्तर में एमवे उत्पादों के सबसे ज्यादा उपभोक्ता हैं।

बिजनेस से जुड़ी खबरें पढ़ें

कंपनी के पूर्व उपाध्यक्ष दीप्तराग भट्टाचार्य ने कहा, "कंपनी भारतीय बाजार में 1998 में उतरी थी। उस साल कंपनी का कारोबार 91 लाख रुपये का था जो बढ़कर पिछले साल 14 अरब रुपये तक पहुंच गया।" एमवे इंडिया अमेरिका की एमवे कॉर्पोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई के रूप में काम करती है। एमवे इंडिया ने भारत में करीब 1.51 अरब रुपये का निवेश किया है जिसमें 26 करोड़ रुपये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के रास्ते आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+