राष्ट्रपति ने थरूर का इस्तीफा मंजूर किया
पुणे | राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विवादित विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर का इस्ता फा मंजूर कर लिया है। थरूर ने रविवार 18 अप्रैल को अपना इस्तीफा मनमोहन सिंह को सौंप दिया था।
प्रधानमंत्री ने उनका इस्ताफा मंजूर कर इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए उनके पास भेज दिया था। इससे पहले थरूर ने प्रधानमंत्री आवास पर मनमोहन सिंह से मिल कर अपना पक्ष रखा था। थरूर ने मनमोहन से मुलाका का कोई ब्यौरा प्रेस को नहीं दिया था और वह सीधे वापस लौट गए थे।
थरूर से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी से प्रधानमंत्री का मशविरा हुआ और रविवार शाम कांग्रेस के कोर ग्रुप की मीटिंग हुई। इस कोर ग्रुप की मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री को थरूर ने अपना इस्ताफा सौंप दिया। इस समय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के आधिकारिक दौरे पर हैं।













Click it and Unblock the Notifications