आत्मघाती हमले में सात मरे

पाकिस्तान के उत्तर पूर्व में हुए एक कार बम हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है और 20 अन्य घायल हुए हैं.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कोहट में बताया कि आत्मघाती हमलावर अपनी कार एक पुलिस थाने के पिछले हिस्से में ले गया और टक्कर मार दी.
पुलिस अधिकारी के अनुसार ये आत्मघाती हमला संभवत इस इलाक़े में चल रही सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया गया है.
इससे पहले शनिवार को ही शहर से बाहर विस्थापित लोगों के एक शिविर में उस समय दो आत्मघाती हमले हुए जब लोग भोजन के लिए कतार में लगे थे. इस घटना में चालीस से अधिक लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए.












Click it and Unblock the Notifications