अफजाल व मुख्‍तार अंसारी बसपा से निष्‍कासित

लखनऊ। माफिया से विधायक बने मुख्‍तार अंसारी और उनके भाई अफजाल अंसारी को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी व आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोपल लगाते हुए मायावती ने यह फैसला लिया।

लखनऊ में बसपा के प्रवक्ता के मुताबिक बसपा प्रमुख ने मुख्तार और अफजाल अंसारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया। बसपा ने मुख्तार के एक और भाई एवं गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए सिबगतुल्ला अंसारी से भी किनारा कर लिया है, जो पार्टी को समर्थन दे रहे थे।

पढ़ें- मूर्तियों, स्‍मारकों की स्‍थापनाएं जारी रहेंगी: माया

प्रवक्ता के मुताबिक अंसारी बंधुओं ने बसपा में प्रवेश के समय वादा किया था, कि वे आपराधिक गतिविधियां छोड़कर जनसेवा करेंगे, लेकिन वे लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे, जिससे जनता के बीच बसपा की छवि खराब हो रही थी। इसीलिए बसपा प्रमुख ने अंसारी बंधुओं को पार्टी से निकालने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों गाजीपुर जिला जेल में छापेमारी के दौरान पता चला कि अंसारी बंधु जेल में रहकर आपराधिक गतिविधियां चलाते थे। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी को बसपा ने पार्टी में शामिल कर वाराणसी सीट से और उनके भाई अफजाल को गाजीपुर सीट से लोकसभा का टिकट दिया था। वाराणसी की एक रैली में मायावती ने मुख्तार को गरीबों का मसीहा भी करार दिया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुख्तार अंसारी मऊ जिले से विधायक हैं और फिलहाल मथुरा जेल में बंद हैं। जबकि उनके भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से सपा सांसद रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+