मूर्तियों, स्मारकों की स्थापना करती रहेंगी मायावती

अम्बेडकर जयंती समारोह के मौके पर आयोजित रैली में मायावती ने कहा कि विरोधी दल चाहे कितना ही विरोध क्यों न करें, बसपा सरकार किसी भी हाल में नहीं झुकेगी और दलित गुरूओं के सम्मान में पार्को और स्मारकों का निर्माण करना जारी रखेगी।
पढ़ें- मायावती ने 14 हजार करोड़ रुपए का दरुपयोग किया
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा, केंद्र में 50 साल तक शासन करने के बाद भी कांग्रेस ने दलितों के उत्थान की तरफ ध्यान नहीं दिया। इसका जीता जागता सबसे ब़डा उदाहरण यह है कि कांग्रेस ने उन 50 साल में बाबा साहब को भारत रत्र देने का समर्थन एक बार भी नहीं किया। इसी तरह उत्तरप्रदेश में भी लगभग अपने 38 साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने कभी भी दलितों के हित के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई। यह सब कांग्रेसियों की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
मायावती की इस बात से यह साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश की जनता का पैसा लगातार बेरोजगारों को रोजगार देने, उद्योग को बढ़ावा देने, शहरों के विकास करने, आदि में नहीं बल्कि मूर्तियों और स्मारकों पर ही खर्च होता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications