उड़ीसा में चिकित्सकों पर एस्मा लगाने की चेतावनी
स्वास्थ्य सचिव सुरेश महापात्रा ने कहा, "यदि चिकित्सक प्रस्तावित हड़ताल पर जाते हैं, तो हम एस्मा लागू करेंगे।"
उन्होंने कहा, "हम चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने की स्थिति में उनके पंजीकरण रद्द करने के विषय में कानून विभाग से विचार-विमर्श कर रहे हैं।"
उड़ीसा चिकित्सा सेवा संघ (ओएमएसए) ने एक समयबद्ध पदोन्नति योजना 'डायनेमिक एस्योर्ड करियर प्रोग्रेसन' (डीएसीपी) लागू करने की मांग करते हुए रविवार से काम रोकने की घोषणा की है।
सरकार द्वारा ओएमएसए के पदाधिकारियों सहित 159 चिकित्सकों के तबादले किए जाने के बाद इस हड़ताल की घोषणा की गई है। एसोसिएशन तबादलों को अपनी मांगों पर दंडात्मक कार्रवाई के रूप में देख रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications