लंदन में टीपू की तलवार नीलाम

लंदन में टीपू की तलवार नीलाम

लंदन में हुई एक नीलामी में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की दो सौ साल पुरानी एक तलवार पाँच लाख से अधिक पाउंड में नीलाम हुई है.

बुधवार को लंदन की नामी नीलामी संस्था सोदेबीज़ज़ में टीपू सुल्तान के शस्त्र भंडार के कई हथियारों को नीलाम किया गया जिनमें टीपू की एक दुर्लभ शाही तलवार भी शामिल थी.

सोदेबीज़ज़ ने पहले इस तलवार की नीलामी 50,000 से 70,000 पाउंड के बीच रहने का अनुमान लगाया था.

लेकिन नीलामी में ख़रीदार ने निचले अनुमान से दस गुना अधिक राशि की बोली लगाकर तलवार को ख़रीद लिया. तलवार 505,250 पाउंड में बिकी.

इसी तरह की टीपू की एक तलवार को सात साल पहले भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने ख़रीदा था.

2003 में लंदन में हुई नीलामी में विजय माल्या ने 350,000 पाउंड में टीपू की एक तलवार को ख़रीदा था.

सोदेबीज़ की नीलामी में टीपू सुल्तान की सेना की एक और तोप भी 313,250 पाउंड में नीलाम हुई.

दुर्लभ तलवार

सोदेबीज़ के अनुसार 93 सेंटीमीटर लंबी ये तलवार बेहद दुर्लभ तलवार है जिसकी कांसे की मूठ पर बाघ का सिर बना हुआ है.

सोदेबीज़ ने इस तलवार के बारे में लिखा है कि इस तरह की बाघ के सिर वाले मूठ की तलवारें बेहद कम हैं और मूठ पर बाघ का निशान होने का मतलब ये समझा जाता है कि ये तलवार टीपू सुल्तान की निजी तलवारों में रही होगी.

इस तरह की एक और तलवार श्रीरंगपट्टम में अंग्रेज़ों से लड़ाई में टीपू सुल्तान की मृत्यु होने के बाद टीपू के शव पर पड़ी मिली थी.

वह तलवार अभी इंग्लैंड में महारानी के आधिकारिक निवास स्थल विंडसर क़िले में शाही शस्त्रागारों के भंडार में रखी हुई है.

तोप

सोदेबीज़ की नीलामी में टीपू सुल्तान के शस्त्रागार के और भी कई हथियारों को नीलाम किया गया. इनमें एक दुर्लभ तोप के लिए तीन गुना अधिक बोली लगी.

ढाई मीटर से अधिक लंबी इस तोप के लिए सोदेबीज़ ने बोली की कीमत 120,000 पाउंड से 150,000 पाउंड के बीच रखी थी.

मगर तोप निचले अनुमान से लगभग तीन गुना अधिक कीमत 313,250 पाउंड में नीलाम हुई.

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार सोदेबीज़ में टीपू के हथियारों की नीलामी से डेढ़ करोड़ पाउंड से अधिक की राशि जुटी.

इससे पूर्व वर्ष 2005 में भी इस तरह की नीलामी हुई थी और तब उस नीलामी से केवल 12 लाख पाउंड जुटे थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+