दंतेवाड़ा, थरूर और महंगाई पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे। नक्सली हमले में 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
लोकसभा में विपक्ष के उप नेता गोपीनाथ मुंडे ने कहा था कि लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार को प्रश्नकाल स्थगित करने से संबंधित एक नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा मुद्दे पर बहस की मांग पर फैसला लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर राजग के नेताओं की बैठक में लिया गया।
वाम दलों के सदस्य भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि और महंगाई दर को उठा सकते हैं। गैर राजग दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य वित्त विधेयक पर कटौती प्रस्ताव पर लाकर सरकार की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
आईपीएल की फ्रैंचाइजी में थरूर की कथित संलिप्तता के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications