ऋषिकेश में विदेशी महिला से बदसलूकी

ऋषिकेश। ऋषिकेश में ब्रिटेन की एक महिला पर्यटक के साथ दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला अभी ठण्डा भी नहीं पड़ा था कि एक अमेरिकी महिला पर्यटक को हवस का शिकार बनाने के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कथित साजिशकर्ता अज्ञात साधुवेश धारी की खोज शुरू कर दी है।

अज्ञात साधु के खिलाफ लक्ष्मण झूला पुलिस थाने में धारा 376 व 511 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार अमेरिकी नागरिक एक 25 वर्षीय युवती मंगलवार शाम लक्ष्मण झूला मार्ग पर घूमकर फोटोग्राफी करते हुए गंगा तट के पांडव गुफा तक पहुंच गई।

पढ़ें- देश-दुनिया की ताज़ा खबरें | अपना राशिफल

वहां एक साधु वेशधारी बाबा उससे बातें करने लगा। साधु ने स्वयं को आयुर्वेद का जानकार एवं मसाज विशेषज्ञ बताते हुए युवती को मसाज का प्रस्ताव दिया। युवती के इस बहकावे में आने पर बाबा ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर साधु ने जोर जबरदस्ती भी करने की कोशिश की। युवती किसी तरह उसके चुंगल से निकलकर सड़क पर पहुंचने में सफल रही।

सड़क किनारे गश्त लगा रही पुलिस की नजर युवती पर पड़ी तो पुलिस मदद के लिए युवती तक पहुंची। युवती से घटना सुनने के बाद पुलिस उस जगह पहुंची, जहां यह घटना हुई थी। पुलिस के वहां पहुंचने तक साधु वेशधारी वहां से गायब हो चुका था। घटना के बाद युवती द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार पुलिस इस कथित बाबा की तलाश में जुटी है। लक्ष्मण झूला के थानेदार डी़ एस़ पवार के अनुसार मामले की जांच जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+