थरूर को धमकी भरा एसएमएस भेजने वाले का इंकार (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर को धमकी भरा एसएमएस भेजने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए पश्चिमी दिल्ली के निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को इस तरह का एसएमएस भेजने से इंकार कर दिया।

एक अधिकारी ने बुधवार की रात बताया कि बाद में स्थानीय पुलिस ने पाया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पहचान पत्र का उपयोग शशि थरूर को धमकी भरा एसएमएस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता वृंदा करात को अश्लील एसएमएस भेजने के लिए गलत तरीके से एक मोबाइल फोन खरीदने के लिए किया गया था।

पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर इलाके के निवासी माणिक वर्मा को करात को अश्लील एसएमएस भेजने के लिए हिरासत में लिया गया था। लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने बाद में कहा कि वर्मा के पहचान पत्र का इस्तेमाल थरूर को धमकी भरा एसएमएस भेजने के लिए भी किया गया था।

इसके पहले बुधवार को दिन में थरूर को कथित धमकी भरा एसएमएस प्राप्त होने के मामले की जांच के लिए पुलिस के एक दल ने उनके आवास का दौरा किया था।

तुगलक रोड पुलिस थाने के अधिकारी थरूर के लोधी एस्टेट आवास पर गए और वहां वे लगभग एक घंटा तक रहे।

पुलिस दल के एक सदस्य ने संवाददाताओं को बताया, "मीडिया में आई खबरों को देखने के बाद हम मंत्री को एसएमएस पर मिली धमकी की जांच करने के लिए आए थे।"

अधिकारियों ने कहा कि अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

मंत्री के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) जैकब जोसेफ ने संवाददाताओं को बताया कि थरूर को एसएमएस पर धमकी मिली और उसके बाद गृह मंत्रालय और पुलिस को सजग कर दिया गया।

जैकब ने एसएमएस की सामग्री का खुलासा नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+