थरूर की प्रणब व एंटनी से मुलाकात
सूत्रों ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात मुखर्जी के आवास पर हुई। मुलाकात के समय रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी भी उपस्थित थे।
सूत्रों ने कहा है कि इसके पहले शाम को इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में भी चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री उपस्थित थे। इसमें मुखर्जी, एंटनी, गृह मंत्री पी.चिदंबरम और कानून मंत्री एम.वीरप्पा मोइली शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications