दिल्ली में गर्मी बरकरार
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को गुरुवार को भी गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
दिल्ली का तापमान गुरुवार सुबह 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जो सामान्य से अधिक है।"
दिल्ली का तापमान बुधवार दिन में 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications