लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

सदन की कार्यवाही दंतेवाड़ा के शहीदों और विमान हादसे में मारे गए पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की को श्रद्धांजलि देने के साथ आरंभ हुई। प्रश्न काल के शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर तत्काल गृह मंत्री के वक्त्व्य की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।

लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करती रहीं। इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने विपक्षी सदस्यों से कहा, "एक बार प्रश्नकाल हो जाने दीजिए, एक बजे गृह मंत्री बयान देंगे और उसके बाद इस पर चर्चा होगी।" मीरा कुमार और बंसल की अपील का हंगामा कर रहे सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ। जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 75 जवानों सहित कुल 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+