रक्षा जानकारियां बचेने वाले इंजीनियर के खिलाफ सुनवाई
अभियोजन पक्ष का आरोप है कि गोवाडिया (66 वर्ष) ने चीन को अमेरिका के बी-2 बम संबंधी गुप्त सूचनाएं 85,000 डॉलर से भी कम राशि में बेच दीं। उसे साजिश रचने, पैसे के लेनदेन और कर संबंधी अपराध सहित 17 मामलों में आरोपी बनाया गया है।
मंगलवार को होनोलूलू स्थित संघीय अदालत में उसके खिलाफ सुनवाई शुरू हुई। माना जा रहा है कि गोवाडिया के खिलाफ जुलाई मध्य तक सुनवाई चलेगी। उधर, गोवाडिया के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल के खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
चीन को गुप्त सूचनाएं बेचने के आरोप के जवाब में बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अमेरिकी वायुसेना पहले ही ऐसी सूचनाएं जारी कर चुकी थी।
अभियोजन पक्ष के वकील केनेथ सोरेनसन ने कहा कि जब गोवाडिया पैसों को लेकर काफी 'निराश' था, तब उसने वर्ष 2003 चीनी सरकार से संपर्क किया और अमेरिका की उस अत्यंत गोपनीय रक्षा तकनीक को बेचने की पेशकश की, जिससे मिसाइल और लड़ाकू विमानों की पहचान पर रोक लगाई जाती है।
गोवाडिया पर आरोप है कि उसने वर्ष 2004 और 2005 में चीन का दौरा किया था, जिसमें उसे सूचनाओं के एवज में 84,000 डॉलर मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications