चीन के साथ सीमा वार्ता में मेनन होंगे प्रतिनिधि
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और हू जिंताओ के बीच हुई वार्ता के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने हू जिंताओ से एनएसए का परिचय कराते हुए कहा कि वह भारत की ओर से सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि होंगे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व विदेश सचिव मेनन चीन में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं। वह जल्द ही चीन के विशेष प्रतिनिधि डाय बिंगुआओ के 14वीं दौर की सीमा वार्ता करेंगे। इसके लिए जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी।
प्रकाश ने कहा कि दोनों पक्ष आपसी सहमति के अधार पर सीमा विवाद का हल निकालने को इच्छुक हैं।
मनमोहन सिंह और हू जिंताओ के बीच होटल ग्रांड बिटर में 45 मिनट की बैठक हुई जिसमें दोनों नेताओं ने दोनों देशों के वृहद बाजार को देखते हुए संतुलित द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने का भी फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications