उप्र में नक्सली गिरफ्तार
जिले के कोन थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) ने बुधवार शाम हरैया के जंगल से नक्सली नंदू चेरो को को गिरफ्तार किया। वह बिहार का रहने वाला है।
कोन थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि चंदू चेरो बिहार और झ्झारखण्ड के कुख्यात नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसके कब्जे से एक पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किया गया।
यादव के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में चंदू ने बताया कि वह बिहार के रोहतास जिले का निवासी है और वह बारुदी सुरंग बिछाने के लिए यहां आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
