बिहार में तूफान से मरने वालों की संख्या 72 हुई
राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने पूर्णिया में 32, अररिया में 33, कटिहार में पांच तथा किशनगंज और सुपौल में एक-एक लोगों की मौत की पुष्टि की है। अपुष्ट खबरों के अनुसार मरने वालों की संख्या 80 से ज्यादा हो गई है।
इधर, अररिया के उप विकास आयुक्त एवं प्रभारी जिलाधिकारी उदय कुमार ने गुरुवार को बताया कि प्रभावित सभी क्षेत्रों में राहत कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा की राशि भी मृतक के परिजनों को दिया जा रहा है।
कुमार ने कहा कि तूफन का सबसे ज्यादा प्रभाव जोकीहाट प्रखंड में हुआ है जहां 11 लोगों की मौत हो गई है। प्रभावित इलाकों में चिकित्सकों का दल भी भेजा गया है।
राज्य के स्वास्थ्य सचिव रवि परमार ने बताया कि पूर्णिया और अररिया में चिकित्सकों का तीन दल भेजा गया है। कटिहार, किशनगंज और सुपौल में भी चिकित्सक दल भेजे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications