नक्सलियों के भय से नहीं की थी इस्तीफे की पेशकश : चिदंबरम
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को कहा कि दंतेवाड़ा की घटना के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था न कि नक्सलियों के भय से।
गत छह अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई नक्सली घटना पर लोकसभा में चल रही बहस का जवाब देते हुए चिदंबरम ने कहा, "मैं डरने वाला नहीं हूं। मुझे नक्सलियों का भय भी नहीं है। मैंने इस्तीफा इसलिए दिया था क्योंकि नैतिक जिम्मेदारी मेरी थी। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मेरा इस्तीफा अस्वीकार कर दिया।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। "मैं गृह मंत्रालय और अर्धसैनिक बलों को अपना नेतृत्व देता रहूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications