चीन में भूकंप पर हिलेरी ने दुख जताया
वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चीन के किंघई प्रांत में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हिलेरी ने एक बयान जारी कर कहा, "अमेरिकी जनता की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया।"
उल्लेखनीय है कि 7.1 तीव्रता वाले इस भूकंप में 589 लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications